फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Numbering street near Bijri is in bad condition, movement difficult

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के पास संख्यान गली बदहाल, आवाजाही मुश्किल

Wed, 21 Aug 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
गली में स्थित है बीईईओ और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और पंचायत से समस्या का समाधान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बिझड़ी के पास संख्यान गली की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली के साथ खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय और बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय भी स्थापित हैं। ऐसे में दोनों कार्यालयों के कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। यह संपर्क गली मेन रोड से शुरू होती है लेकिन समय पर देखरेख न होने के कारण गली की हालत खस्ताहाल बनी हुई है।

लोगों सुखदेव संख्यान, मुकेश कुमार, अनिल कुमार आदि ने कहा कि यह संपर्क गली काफी पुरानी है। इसी गली से पद्धयान, कराहा और पंगा गांवों के लोग इस रास्ते से होकर पैदल अपने घरों को आते-जाते हैं लेकिन खस्ताहाल गली पर जगह-जगह गड्ढे होने से रात्रि समय में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वे कई बार पंचायत और प्रशासन से गली की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक गली का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने पंचायत से गुहार लगाई कि इस गली में पेवर टाइलें लगवाई जाएं और आगे के रास्ते का भी जीर्णोद्धार किया जाए ताकि राहगीर आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रधान बिझड़ी संजय शर्मा ने कहा कि समस्या ध्यान में है। आने वाले आम-जालास में इस सड़क और रास्ते के जीर्णोद्धार के लिए राशि का प्रावधान कर प्राथमिकता के तौर पर मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed