{"_id":"5f00ba8d8ebc3e42eb4343c3","slug":"nsui-give-altimatem-hamirpur-hp-news-sml3374582116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट करो, नहीं तो एनएसयूआई फूंकेगी पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट करो, नहीं तो एनएसयूआई फूंकेगी पुतले
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत अंतिम वर्ष के छात्रों को सरकार प्रमोट करे, नहीं तो एनएसयूआई प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। 15 जुलाई तक सरकार ने छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेशभर में शिक्षा मंत्री और प्रदेश विवि के कुलपति के पुतले फूंकेंगी। यह बात हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि छात्र हित के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। प्रदेश सरकार अपने निर्णय पर ही अडिग नहीं रह पा रही है। पहले जून में छात्रों के लिए डेटशीट जारी की और अब परीक्षाओं के शेडयूल को रद्द कर दिया।
छात्र कब अंतिम वर्ष की परीक्षा देंगे और कब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। एनएसयूआई ने पूरे देश में प्रमोट स्टूडेंट एंड सेव फ्यूचर अभियान चलाया है। कुछ राज्यों में तो इस अभियान के जरिये छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार ही अपने निर्णय बार-बार बदल रही है। इस मौके पर हमीरपुर कैंपस प्रभारी अभिरक्षित शर्मा, कैंपस सचिव अनिरुद्ध ठाकुर, प्रशांत शर्मा व अन्य मौजूद रहे।