फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NP President did Nadaun Hospital

सिविल अस्पताल नादौन में नपं अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, चिकित्सक मिले नदारद

Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष तरुण कपिल ने वीरवार सुबह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह के समय अस्पताल में चिकित्सक तो नदारद मिले, साथ ही सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई पाई गई। वीरवार सुबह समय 9:00 बजे अस्पताल पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था चरमराई हुई पाई। 9:00 बजे अस्पताल में करीब 40 मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं और चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। 9:30 बजे तक किसी भी कुर्सी पर डॉक्टर नहीं थे। 9:40 पर अन्य चिकित्सक तो पहुंच गए, लेकिन दंत चिकित्सक नहीं पहुंचे। 10:00 बजे तक दंत चिकित्सक की कुर्सी खाली है।
विज्ञापन

तरुण कपिल ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत लगातार नगर पंचायत को मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि चिकित्सक समय पर नहीं आते और कई पर्चियां भी चोर दरवाजे से काटी जाती हैं। इससे दूरदराज से आए लोगों और आम लोगों को लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। गर्मी अधिक होने के कारण अधिकांश रोगी सरकार की ओर से अस्पताल खुलने के समय 9:00 बजे ही पहुंच जाते हैं, लेकिन जब उन्हें अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिलते हैं तो वे सरकार को कोसते हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में स्त्री रोग और बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं हैं, जबकि रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। लोगों में निक्कू राम, संजय, नीरज, सोनू, वेद प्रकाश, मनोज आदि का कहना है कि ऐसे में सरकार की ओर से करोड़ों खर्च कर बनाए गए नए भवन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जो कि अति निंदनीय है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस समस्या का समाधान करने की बात कही है। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली थी कि नादौन अस्पताल में चिकित्सक समय पर नहीं आते और न ही सफाई व्यवस्था सही है। उन्होंने कहा कि वीरवार को वे जनहित में सुबह नौ 9:00 से 10 :15 बजे तक नादौन अस्पताल में उपस्थित रहे और देखा कि लोगों की शिकायत सही पाई गई। पर्ची बनाने वाले भी देरी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पेश आ रही परेशानियों के बारे में सरकार को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर किया जाएगा जवाब तलब
अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक न होना और समय पर डॉक्टरों के न पहुंचने के मामले पर जवाब तलब किया जाएगा। स्त्री रोग तथा बच्चे के रोगों के विशेषज्ञ के पद खाली होने बारे सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। -डॉ. आरके अग्निहोत्री जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जल्द होगी विशेषज्ञों की नियुक्ति
- नादौन अस्पताल में पेश आ रही परेशानियों का समाधान कर दिया जाएगा। जल्द ही स्त्री रोग और बच्चे के रोगों के विशेषज्ञ नियुक्त कर दिए जाएंगे। मामला सरकार के ध्यान में है।- डॉ. राजीव सैजल स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed