फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now Uma's bail plea will be heard on 11th

Hamirpur (Himachal) News: अब 11 को होगी उमा की जमानत याचिका पर सुनवाई

Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद की जमानत याचिका पर अब 11 दिसंबर को अदालत में सुनवाई होगी। उमा आजाद पेपर लीक प्रकरण में अभी तक दर्ज विभिन्न एफआईआर में आरोपी हैं। उमा आजाद की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 दिसंबर को तय थी लेकिन अब 11 दिसंबर को यह सुनवाई होगी। विजिलेंस की तरफ से अदालत में जमानत याचिका पर पक्ष रखा गया है। पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 13 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। उमा आजाद अधिकतर एफआईआर में नामजद हैं। छह विभिन्न पोस्ट कोड मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस उन्हें आने वाले दिनों में रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ऐसे में उमा आजाद ने इन छह मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत याचिका पहले ही दायर कर दी है। विजिलेंस भी याचिका पर अपना पक्ष अदालत में रख रही है। दो दफा इस सुनवाई को आगे बढ़ाया जा चुका है। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि अब 11 दिसंबर को आरोपी उमा आजाद की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed