{"_id":"65f305b95d2047a74103ffd0","slug":"now-the-committee-not-the-contractor-will-collect-the-citys-garbage-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123646-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब ठेकेदार नहीं समिति उठाएगी शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब ठेकेदार नहीं समिति उठाएगी शहर का कूड़ा
विज्ञापन
नप हमीरपुर अप्रैल से शहरभर में कूड़ा उठाने के लिए लागू करेगी नए नियम
11 वार्डों से कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मी सीएलसी के तहत होंगे पंजीकृत
पूर्व में 11 वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार को एक वर्ष का दिया जाता था ठेका
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत 11 वार्डों में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी अप्रैल से ठेकेदार के माध्यम से कार्य नहीं करेंगे। सफाई कर्मचारी शहरी आजीविका समिति सीएलसी के तहत पंजीकृत होंगे। इससे सफाई कर्मचारियों को मासिक वेतन सहित अन्य सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में सात ठेकेदार साफ सफाई और कूड़ा कचरा उठाने का कार्य करते हैं। वहीं, कूड़ा उठाने के लिए सात वार्डों में 14 गाड़ियां रखी गई हैं। ऐसे में ठेकेदार की ओर से रखे गए सफाई कर्मचारियों को अधिकांश समय में मासिक वेतन और अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई कर्मचारियों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से नियमों को बदलने का निर्णय लिया है ताकि सफाई कर्मचारियों का शोषण न हो। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से सफाई कर्मचारियों को सीएलसी के माध्यम से पंजीकृत करवाया जा रहा है। अब सरकारी रेट के आधार पर सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन की दिहाड़ी और मासिक वेतन से ईपीएफ और ईएसआई काटा जाएगा ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। मार्च में 11 वार्डों में साफ सफाई कराने वाले ठेकेदारों का टेंडर समाप्त होगा। इसके बाद अप्रैल से सफाई कर्मचारी सीएलसी के तहत पंजीकृत होकर कार्य करेंगे।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुविधा के चलते नगर परिषद हमीरपुर की ओर से यह निर्णय लिया गया है ताकि सफाई कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी न हो।