फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now terrorist attacks are answered with surgical strikes and Operation Sindoor: Ashish

अब आतंकवादी हमलों का सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दिया जाता है जवाब : आशीष

Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now terrorist attacks are answered with surgical strikes and Operation Sindoor: Ashish
लंबूल बाजार में सदर विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता एवं अन्य।
सचित्र
विज्ञापन

भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को उजागर करने के लिए लंबलू में निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम को उजागर करने और देश के सैनिकों के सम्मान में शनिवार को लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विधायक सदर अशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे और यात्रा की अगुवाई की।
उन्होंने कहा कि अब वह दौर नहीं है, जब देश में होने वाले आतंकवादी हमलों पर सरकार महज कड़ी निदा करती थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार है, जो ऐसे आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देती है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान देश के सैनिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई और सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया गया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के सैनिकों द्वारा पेश किए गए शौर्य एवं पराक्रम के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान मातृभूमि के लिए बलिदान हुए बलिदानियों को नमन कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम की बदौलत पाकिस्तान आज झुका है और दोबारा ऐसी जघन्य गतिविधि करने से पहले सौ बार सोचेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राकेश कानूनगो, प्रमोद पटियाल, पूर्व सैनिक कैप्टन तिलक शर्मा, कैप्टन अश्वनी कटोच, कैप्टन अनिल, शर्मा, अमी चंद, दलीप शर्मा, राजेश कुमार, कैप्टन राजकुमार, अश्वनी सहित अन्य पूर्व सैनिक व लोग मौजूद रहे।

लंबूल बाजार में सदर विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता एवं अन्य।

लंबूल बाजार में सदर विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता एवं अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed