फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now study of difficult subjects will be easier with workbooks

Hamirpur (Himachal) News: अब कार्य पुस्तिकाओं से आसान होगी कठिन विषयों की पढ़ाई

Sat, 05 Jul 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 416 प्राथमिक स्कूलों में अब नौनिहाल कठिन विषयों को आसानी से पढ़ सकेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय की पढ़ाई कार्य पुस्तिकाओं से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थ्यान गौना करौर में 9,285 पुस्तिकाओं की सप्लाई पहुंच गई है। अब छह शिक्षा खंडों में पुस्तिकाओं को आवंटित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। तीन विषयों की इन कार्य पुस्तिकाओं के पाठ्यक्रम को गतिविधियों के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थियों के आधारों को मजबूत करने और सक्षम बनाने में कार्य हो सके।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला के प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा के विद्यार्थियों को किताबों से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। प्री-प्राइमरी कक्षा के तीन चरणों में बिना किताबों और केवल गतिविधियों से ही पढ़ाई करने से विद्यार्थियों को पहली कक्षा में किताबों के माध्यम से पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कार्य पुस्तिकाओं को तीन विषयों में डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विषय की 3095-3095 पुस्तकें बनाई गई हैं, जिससे अब विद्यार्थी आसानी से कठिन विषयों को पढ़ सकें और उनके आधारों को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा सके।

कोट
पहली कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में कार्य पुस्तिकाओं से पढ़ाई करवाई जाएगी। छह शिक्षा खंडों के लिए कार्य पुस्तिकाओं का स्टॉक डाइट कार्यालय पहुंच गया है। शीघ्र ही आवंटन कार्य शुरू होगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में आसानी होगी।
-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed