फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now students will be evaluated every week

Hamirpur (Himachal) News: अब हर सप्ताह होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन

Fri, 19 Sep 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Sep 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में अब अभिभावक अभ्यास हिमाचल एप पर बच्चों की पढ़ाई का आकलन कर सकेंगे। स्कूलों में अभिभावकों की अपार आईडी बनाने के लिए शुरू किया गया अभियान पूरा हो गया है। अब प्रत्येक सप्ताह विभाग की ओर से ऑनलाइन लिंक मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा। लिंक के माध्यम से बच्चों से प्रश्न पूछकर अभिभावक यह पता लगा सकेंगे कि बच्चे किस विषय को कितना समझ पाए हैं। अगर विद्यार्थी किसी विषय में कमजोर रहता है तो इसकी जानकारी अध्यापकों को मिल जाएगी। साथ ही विषय में निपुण बनाने के लिए बच्चों को पुनः अभ्यास करवा सकेंगे। स्कूलों में हर सप्ताह इसी तरह से लिंक पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय से जुड़े 12-12 प्रश्न लिंक के माध्यम से आएंगे। इसके बाद अन्य विषयों को भी इसमें जोड़ा जाएगा ताकि सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के सभी विषयों की एक सामान जानकारी मिल सके। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अभिभावकों को विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में अभिभावकों की अपार आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन्हें विशेष रूप से अभ्यास हिमाचल एप से जोड़ा गया है। अंत में सभी प्रश्न पूछने के बाद ये उत्तर सबमिट हो जाएंगे और परिणाम भी प्रदर्शित हो जाएगा।
विज्ञापन






स्कूलों में दसवीं कक्षा तक के सभी बच्चों का आकलन किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह पढ़ाए जाने वाले विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। विभाग की ओर से प्रत्येक सप्ताह अभ्यास हिमाचल एप के तहत अभिभावकों को लिंक दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर को जांचने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमआर चौहान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed