फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now students of pre-primary school studying from Har Ghar Pathshala App

अब हर घर पाठशाला एप से पढ़ाई कर रहे प्री-प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी

Wed, 25 Aug 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों की कक्षाएं भी हर घर पाठशाला मोबाइल एप के जरिये चलनी शुरू हो गई हैैं। इन कक्षाओं के लिए पूर्व में मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से पाठ्यसामग्री भेजी जाती थी। अब हर घर पाठशाला एप के जरिये अब बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्री प्राइमरी कक्षाओं में नर्सरी और प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसके बाद ही सरकारी स्कूलों में पांच साल के बच्चे को कक्षा प्रथम में दाखिल किया जाता है। प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को हर घर पाठशाला में विभिन्न कविताएं, कहानियां, गीत, संगीत आदि के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक या दो बार विद्यार्थियों की हर घर पाठशाला एप पर ऑनलाइन कक्षा लगाई जा रही हैं। इस दौरान बच्चों के लिए अध्यापक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं। हालांकि, इन विद्यार्थियों के लिए अलग से अध्यापक तैनात नहीं किए हैं, बल्कि स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को ही ऑनलाइन माध्यमों से ट्रेनिंग करवाई गई है और यही अध्यापक इन नन्हें बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिले में वर्तमान में कुल 284 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं, जिसमें कुल 2480 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के डिप्टी डीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को हर घर पाठशाला में भी पढ़ाया जा रहा है। अध्यापक सुविधानुसार बच्चों की ऑनलाइन कक्षा ले रहे हैं। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आदर्श राजकीय प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीलम ने कहा कि प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों को हर घर पाठशाला में भी पढ़ाया जा रहा है। बच्चों के अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि बच्चों को कोई भी दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed