{"_id":"681f34aa3a636649b60b906e","slug":"now-smugglers-will-be-arrested-under-pit-ndps-two-identified-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155403-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब पीआईटी एनडीपीएस के तहत तस्करों की होगी गिरफ्तारी, दो चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब पीआईटी एनडीपीएस के तहत तस्करों की होगी गिरफ्तारी, दो चिह्नित
Sun, 11 May 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 May 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस) के तहत जिले में नशा तस्करी में बार-बार पकड़े जा रहे दो आरोपियों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। इसके साथ ही जिले में थाना स्तर पर ऐसे आरोपियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो कि इस अधिनियम के तहत चिह्नित किए जाने हैं। पुलिस विभाग हमीरपुर द्वारा इसके लिए थाना स्तर पर कम से कम छह आरोपियों की सूची तैयार की जा रही है ताकि नशा तस्करी की चेन को तोड़ा जा सके। पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत यह प्रावधान है कि जो आरोपी नशा तस्करी में बार-बार पकड़े जा रहे हैं, उन्हें पुलिस किसी भी वक्त हिरासत में ले सकती है। ऐसे आरोपियों के केस दर्ज करने की बाध्यता नहीं है। ऐसे आरोपियों को इस एक्ट के तहत शिकंजे में लिया जाता है जो कि नशा तस्करी में लंबे समय से डटे हुए हैं और कानून व्यवस्था में मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद हर जिले में पुलिस इस तरह से कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में हमीरपुर जिला में दो आरोपियों को फिलहाल चिह्नित कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय शिमला भेजी गई है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इन आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा। तस्करी की आशंका होने पर पुलिस के पास इस एक्ट के तहत चिह्नित आरोपियों को गिरफ्तार करने का अधिकार रहेगा। तस्करी पर लगाम लगाने में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट एक कारगर हथियार माना जा रहा है।
फिलहाल दो आरोपियों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद इन आरोपियों पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा इस एक्ट के तहत आरोपियों को हर थाना स्तर पर चिह्नित किया जा रहा है। इन आरोपियों की रिपोर्ट भी मुख्यालय जल्द भेजी जाएगी।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
फिलहाल दो आरोपियों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद इन आरोपियों पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा इस एक्ट के तहत आरोपियों को हर थाना स्तर पर चिह्नित किया जा रहा है। इन आरोपियों की रिपोर्ट भी मुख्यालय जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर