फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now Sentinel Club will monitor students in schools

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में प्रहरी क्लब करेंगे विद्यार्थियों की निगरानी

Thu, 18 Jul 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
जिला के सभी स्कूलों में नशा निवारण कमेटियों का होगा गठन
विज्ञापन

कमेटियां स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति करेंगी जागरूक
पूर्व में यूरिन ड्रग टेस्ट अभियान किया गया था शुरू, अब होगी काउंसलिंग
कमेटी में एक-एक पुरुष एवं महिला शिक्षक विद्यार्थियों को करेंगे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित होंगे। सत्र आयोजन को लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नशा निवारण कमेटियों का गठन किया गया है। कमेटियों में प्रहरी क्लब के सदस्य विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे ताकि विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया जा सके। पूर्व में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से बीते सत्र से स्कूलों में यूरिन ड्रग टेस्ट किट अभियान शुरू किया गया था। बाद में अभिभावकों की असहमति के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एक सामान कमेटियों का गठन किया है। नशा निवारण कमेटियों में स्कूल से एक-एक महिला और पुरुष शिक्षक विद्यार्थियों के लिए कक्षानुसार जागरूकता काउंसलिंग सत्रों का आयोजन करेंगे। वहीं, स्कूल के बाहर मादक पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रशासन से आग्रह करेंगे ताकि विद्यार्थियों को नशे के प्रति सभी प्रकार से जागरूक किया जा सके। पूर्व में एनआईटी हमीरपुर में भी ड्रग ओवरडोज के कारण छात्र की मौत हो गई थी। इसके चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने और उनके यूरिन ड्रग टेस्ट कराने का निर्णय लिया था। अभियान बीच में बंद होने से अब स्कूलों में काउंसलिंग सत्र आयोजन करने का निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को नशे जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।


सत्र 2024-25 में जिलाभर के सभी स्कूलों में नशा निवारण पर कमेटियां कार्य करेंगी। कमेटियों में प्रहरी क्लबों के एक-एक महिला और पुरुष शिक्षक विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी नशे के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन

अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed