फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now private schools will be able to apply for renewal of recognition till 31st March

Hamirpur (Himachal) News: अब 31 मार्च तक मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे निजी स्कूल

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला हमीरपुर की सभी निजी पाठशालाओं से सत्र 2025-26 के लिए मान्यता के नवीनीकरण और 2025-30 तक मान्यता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि आवेदन पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। मान्यता नवीनीकरण के लिए वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचलडॉटएचपीडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉग इन करने के बाद इनवेस्टर लॉग इन पर क्लिक करना होगा। प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक वाले विद्यालय संबंधित बीईईओ को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन करेंगे। पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च रखी गई थी लेकिन अब तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


31 मार्च के उपरांत ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जाएगी। त्रुटियां पाए जाने पर ऑनलाइन ही आवेदन वापस विद्यालय को भेज दिए जाएंगे, जिसे संबंधित पाठशाला त्रुटियों के निवारण उपरांत पुन: प्रेषित कर देगी। सही आवेदनों को ऑनलाइन मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र जारी किए जाएंगे। उपनिदेशक ने कहा कि सत्र 2025-26 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे, जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र होंगे। मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





गरीब परिवारों के बच्चों को देनी होंगी 25 फीसदी सीटें

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिलाभर के सभी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को 25 फीसदी सीटें गरीब परिवारों के बच्चों को आवंटित करनी होंगी। प्रवेश शुरू होने से 30 दिन पहले इन स्कूलों को इसका विज्ञापन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करना होगा। सभी स्कूल इस प्रचार से संबंधित पूरा रिकॉर्ड भी रखें तथा इसे शिक्षा खंड कार्यालय में जमा करवाएं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि विद्यालयों में कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश के संबंध में विज्ञापन की सूचना हिंदी और अंग्रेजी में स्कूल नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी, ताकि आम जनता को 25 फीसदी सीटों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed