फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now people of Sujanpur city will be able to tell their problems on toll free number

Hamirpur (Himachal) News: अब सुजानपुर शहर के लोग टॉल फ्री नंबर पर बता सकेंगे समस्या

Fri, 30 Aug 2024 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने की पहल
विज्ञापन

दोनों जन प्रतिनिधियों ने अपने व्यक्तिगत नंबर लोगों के लिए किए सार्वजनिक
कचरा, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं से जुड़े फोटो और वीडियो व्हाट्सएप से भेज सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अब टॉल फ्री नंबर पर समस्या का समाधान होगा। शहर के लोग व्हाट्सएप पर समस्या दर्ज करवा सकेंगे। कचरा, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं और सार्वजनिक कार्यों से जुड़े फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप के जरिये लोग नगर परिषद को भेज सकेंगे। नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष शकुंतला देवी व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने यह पहल की है। दोनों जन प्रतिनिधियों ने अपने व्यक्तिगत नंबर लोगों के लिए सार्वजनिक किए हैं।


ऐसे में शहर के लोगों को अब नगर परिषद से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को लेकर नगर परिषद कार्यालय के चक्कर इत्यादि नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर परिषद संबंधित विषयों अथवा समस्याओं के लिए टॉल फ्री नंबर पर समाधान होगा। नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी एवं उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में संबंधित विषय पर चर्चा की है। अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार से संबंधित विषय पर चर्चा हुई है। जल्द ही टॉल फ्री नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले एरिया में लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही उनके नंबर 98053 09617 व मनीष गुप्ता 9418411111 पर भी लोग संपर्क कर घर बैठे अपनी समस्या बता सकते हैं। शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों को सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के लिए कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए यह पहल की जा रही है। नगर परिषद सुजानपुर के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद कार्यालय का टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर संपर्क कर शहर के लोग अपनी समस्या और कार्य बता सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर व्हाट्सएप से समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस टॉल फ्री नंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed