{"_id":"60f1cc0a8ebc3e4ae9571016","slug":"now-medicine-opd-facility-will-be-available-in-medical-college-hamirpur-only-hamirpur-hp-news-sml377150097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही मिलेगी मेडिसिन ओपीडी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही मिलेगी मेडिसिन ओपीडी की सुविधा
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब मेडिसिन ओपीडी के दोनों कमरे पूर्व की भांति खोल दिए हैं। इससे पूर्व कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों के बीच भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने मेडिसिन ओपीडी को अस्पताल के साथ लगते नगर परिषद हमीरपुर के रैन बसेरा में शिफ्ट कर दिया था। अब कोरोना के मामले कम होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने दोबारा अस्पताल के अंदर की ही ओपीडी को शुरू कर दिया है।
अब मरीजों को एक जगह ही मेडिसिन ओपीडी का लाभ मिलेगा। इन दोनों कमरों में से 118 नंबर कमरा पोस्ट कोविड मरीजों, जबकि 119 नंबर अन्य मरीजों के लिए रखा गया है। पहले मरीजों को मेडिकल कॉलेज कैंपस में पर्ची बनवाकर व स्क्रीनिंग करवाकर करीब एक सौ मीटर दूर रैन बसेरा में चिकित्सक के पास जांच करवाने जाना पड़ता था।
इसके बाद चिकित्सक अगर कोई टेस्ट लिखता तो वापस मेडिकल कॉलेज की लैब और कैश काउंटर के चक्कर काटने पड़ते। अब ओपीडी अस्पताल में ही दोबारा शिफ्ट होने से मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सुविधाएं मिलेंगी। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि भीड़ को कम करने के लिए ओपीडी को शिफ्ट किया गया था। अब कोरोना के मामले कम हो गए हैं तो मेडिसिन ओपीडी के दोनों कमरों में सेवाएं दी जा रही हैं।