{"_id":"695eb67c0cd46269b40592de","slug":"now-if-needed-patients-can-directly-contact-the-hod-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-179388-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब जरूरत पड़ने पर सीधे एचओडी से संपर्क कर सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब जरूरत पड़ने पर सीधे एचओडी से संपर्क कर सकेंगे मरीज
Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक कक्ष के बाहर चस्पा उपयोगिता सेवाएं का पोस्टर। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आने वाले मरीज जरूरत के मुताबिक सीधे संबंधित विभागाध्यक्ष (एचओडी) से संपर्क कर पाएंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के मोबाइल नंबर पोस्टर में अंकित किए हैं।
उपयोगिता सेवाएं के नाम के पोस्टर चिकित्सा अधीक्षक कक्ष के बाहर और अन्य स्थानों पर लगाए हैं। उपयोगिता सेवाएं के पोस्टर में प्रिंसिपल, चिकित्सा अधीक्षक, विभिन्न विभागाध्यक्ष, वार्ड सिस्टर, पुलिस स्टेशन, एंबुलेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के मोबाइल नंबर अंकित हैं। इनसे मरीजों को आसानी से सेवाएं मिल पाएंगी। उन्हें विभिन्न मोबाइल नंबर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1500 के करीब ओपीडी रहती है। दो से तीन जिलों के मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई बार चिकित्सकों की ओर से सही इलाज नहीं मिलने की शिकायतें मरीजों की ओर से प्राप्त होती हैं। संपर्क नंबर नहीं होने के कारण ये शिकायतें संबंधित विभाग के अध्यक्ष तक नहीं पहुंच पाती हैं।
विज्ञापन
अब इन शिकायतों पर मरीज सीधे एचओडी से संपर्क कर पाएंगे। इसके अलावा एंबुलेंस की सेवाओं के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों को भी त्वरित सेवाएं मिलेंगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
कोट
उपयोगिता सेवाएं के पोस्टर में महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर अंकित हैं। मरीज जरूरत के हिसाब से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर पाएंगे। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर