फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now human birds will fly in Sujanpur Tira

Hamirpur (Himachal) News: अब सुजानपुर टीहरा में उड़ान भरेंगे मानव परिंदे

Fri, 14 Nov 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संजीव वालिया
विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद के शहर सुजानपुर टीहरा में अब मानव परिंदे आसानी से उड़ान भर सकेंगे। पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर भूमि सर्वे से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
पूर्व में चिह्नित की साइट पर निर्माण कार्य के लिए 90 लाख का बजट खर्च होना था, लेकिन अब साइट के बदलने से पूरे कार्य में केवल 20 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इस बजट राशि से पैराग्लाइडिंग साइट पर रैंप और डंगे का निर्माण किया जाएगा। इससे पैराग्लाइडर आसानी से उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व में फाइनल साइट पर ट्रैक के बीच में बिजली के तार बाधा बने हुए थे, वहीं रैंप के चारों ओर डंगे का निर्माण भी होना था। ऐसे में पूरे कार्य पर खर्च 90 लाख आ रहा था। समस्या का समाधान करते हुए एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने साइट को बदल दिया है, जिससे अब दूसरी जगह पर साइट का कार्य फाइनल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब टीहरा के महल के साथ चिन्हित की गई साइट पर निर्माण कार्य के लिए विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने पांच लाख रुपये विधायक निधि में जमा करवा दिए हैं। इसके अलावा तीन लाख रुपये की राशि एसडीएम कार्यालय में जमा है। शीघ्र निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद पैरामीटर, पैराग्लाइडिंग उड़ानें शुरू होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed