फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now get e-KYC done by 31st otherwise ration card will be closed

Hamirpur (Himachal) News: अब 31 तक करवाएं ई-केवाईसी नहीं तो बंद होगा राशनकार्ड

Tue, 05 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने प्रदेशभर में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ओर से अपनी ई-केवाईसी उस उचित मूल्य की दुकान में करवानी है, जहां से वे राशन लेते हैं।
विज्ञापन


ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। पहले 30 नवंबर तक ई-केवाईसी करवाने की तिथि तय की गई थी। अरविंद शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक केवल 78 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों की ओर से ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। इसके लिए अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कई उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। अब यदि कोई उपभोक्ता 31 दिसंबर तक भी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है। जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर इसे करवा लें। शिक्षा, रोजगार या अन्य कारणों से प्रदेश के अन्य जिलों मे रह रहे लोग नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के निरीक्षकों के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड भोरंज के निरीक्षक प्रकाश चंद 7018719725, बड़सर के गौरव शर्मा 8219576366, बमसन-टौणीदेवी के अनीष कुमार 7018028626, हमीरपुर रणजीत सिंह 7018930968, सुजानपुर संदीप सकलानी 7018909619 और विकास खंड नादौन की निरीक्षक नीना कुमारी के मोबाइल नंबर 8894761768 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed