फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now cleanliness will be monitored in the city through mobile app

अब मोबाइल एप से होगी शहर में स्वच्छता की निगरानी

Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में अब स्वच्छता की निगरानी मोबाइल एप से होगी। इस एप के शुरू होने से शहर में गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। इस एप के माध्यम से लोग शहर में फैली गंदगी के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। स्वच्छता एप की सुविधा से शहर में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को गंदगी की समस्या के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस एप पर जो भी व्यक्ति शिकायत करेगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस स्वच्छता एप को नगर परिषद के कार्यालय के साथ अटैच किया गया है। एप पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित ठेकेदार को सफाई के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर आजकल इस स्वच्छता एप का प्रचार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कर रहा है, ताकि लोग इस एप का अधिकतम उपयोग कर सकें। वहीं, वार्ड सीवरेज, खराब स्ट्रीट लाइटें, सीवरेज के खुले ढक्कन आदि की फोटो लोग इस एप पर डाउनलोड करेंगे और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि शहर में स्वच्छता एप के बारे में जागरूक किया गया है। गंदगी की समस्या आते ही लोग इस एप पर फोटो अपलोड कर सकते हैं और लोगों की समस्या को कुछ ही मिनटों में हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed