फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   now book help to home isolated people

अब पुस्तक करेगी होम आइसोलेट लोगों की मदद

Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों की निगरानी एवं देखभाल के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभागों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से एक निगरानी तंत्र विकसित किया गया है। वहीं, गृह पृथकवास में संक्रमित व्यक्तियों को जागरूक करने के भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से होम आइसोलेशन की स्वयं सहायता पुस्तिका प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन

इस पुस्तिका में होम आइसोलेशन की शर्तों, मरीजों और देखभालकर्ता को आवश्यक निर्देश, स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी, ई-संजीवनी, ओपीडी सेवाओं, पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग के तरीके, जरूरी पोषण चार्ट सहित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों एवं आपात सहायता के लिए दूरभाष नंबरों की जानकारी इत्यादि का समावेश किया गया है। वर्तमान में यह पुस्तिका होम आइसोलेट व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां हमीरपुर जिले के लिए ऐसी ही स्वयं सहायता पुस्तिका की लगभग पांच हजार प्रतियां जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुई, जिन्हें आगे वितरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने आश्वस्त किया कि सभी स्वास्थ्य खंडों में आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन पुस्तिकाओं का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें प्रकाशित जानकारी काफी उपयोगी है और निश्चित तौर पर यह गृह पृथकवास में चल रहे संक्रमितों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ उनकी कई शंकाओं का निराकरण करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विभाग के इन प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed