{"_id":"608ac4988ebc3e7c1a0b6409","slug":"now-bone-surgery-will-be-done-without-tearing-in-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml368891476","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बिना चीर-फाड़ होंगे हड्डियों के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बिना चीर-फाड़ होंगे हड्डियों के ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब बिना चीरे के ही बच्चों के बाजू की हड्डियों के ऑपरेशन होंगे। अब लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा या आईजीएमसी नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही अब सी-आरएम एक्सरे मशीन से ही हड्डियों के सभी तरह के ऑपरेशन होंगे।
वीरवार को यहां हड्डी रोग विभाग की अपनी ओटी में पहला सफल ऑपरेशन हो गया। कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में लोगों को अब टांडा या आईजीएमसी जाने से छुटकारा मिलेगा और जिले के लोगों को घरद्वार पर इसकी सुविधा मिलेगी। हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय का कहना है कि वीरवार को ओटी में प्रथम ऑपरेशन किया गया। जिन ऑपरेशन के लिए पहले टांडा और आईजीएमसी रेफर किया जाता था, अब यहीं होंगे। अभी ओटी शुरू हुई है, जब यह पूरी तरह कार्यान्वित होगी तो यहां रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। जल्द ही यह सेवा भी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मिलेगी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रिंसिपल डॉ. सुमन यादव ने कहा कि वीरवार से ओटी शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से हमीरपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को सुविधा मिलेगी।