{"_id":"681f5bd33904c1a9ac06da06","slug":"now-baba-balak-nath-temple-will-not-remain-open-for-24-hours-lights-will-also-be-switched-off-at-night-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155426-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब हर शनिवार को 24 घंटे खुला नहीं रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब हर शनिवार को 24 घंटे खुला नहीं रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर
Sun, 11 May 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 May 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की आवक में कमी। संवाद।
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवक में भारी गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को मंदिर में बेहद कम श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचे हैं। आमतौर पर मंदिर में शनिवार और रविवार को खासी भीड़ रहती है। मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मंदिर हर शनिवार को 24 घंटे खुला नहीं रहेगा।
मंदिर सुबह साढ़े पांच से रात दस बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा मंदिर में रात के 10 बजे के बाद लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए है। दर्शनों के वक्त भी मंदिर में छह-सात बजे के बाद बेहद कम लाइटें जलाई जाएंगी। मंदिर में भारत-पाक तनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि शनिवार शाम पांच बजे से सेना ने सीज फायर की घोषणा कर दी है।
आम दिनों में बाबा बालक नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सुबह साढ़े पांच से रात नौ बजे तक खुला रहता है। हर शनिवार को मंदिर 24 घंटे खुला रहता है जबकि रविवार को साढ़े पांच से रात नौ बजे मंदिर में बाबा जी के दर्शन किए जा सकते हैं। शनिवार को मंदिर में 10 बजे तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि शनिवार को महज एक हजार से 1500 श्रद्धालु ही मंदिर में पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की आवक में 80 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब से पहुंचते हैं लेकिन पंजाब में ब्लैकआउट और तनाव के चलते बेहद कम लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं। मंदिर परिसर के इर्दगिर्द के दुकानदारों से भी यह आग्रह किया जा रहा है। संवाद