{"_id":"64160ccb73ed11092d0ef424","slug":"notice-will-be-issued-to-dozens-of-tenant-shopkeepers-of-the-city-council-hamirpur-hp-news-c-19-1-92520-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद के दर्जनों किरायेदार दुकानदारों को नोटिस होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद के दर्जनों किरायेदार दुकानदारों को नोटिस होगा जारी
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने दुकानों का किराया नहीं चुकाने वाले डिफॉल्टर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। डिफॉल्टर किरायेदारों को नगर परिषद अब अंतिम नोटिस जारी करेगी। दो बार नोटिस जारी होने के बाद भी तीन दर्जन से अधिक डिफॉल्टर दुकानदार किराया देने में आनाकानी कर रहे हैं।
इन डिफॉल्टर दुकानदारों के पास नगर परिषद के 50 लाख रुपये बकाया राशि के रूप में फंसे हुए हैं। आय का साधन नहीं होने से नगर परिषद को शहर में विकास कार्य करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद सुजानपुर ने लोगों को रोजगार मुहैया करवाने, आय के स्रोत को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक दुकानों को किराये पर आवंटित कर रखा है। इससे जहां जनता रोजगार प्राप्त करके अपने परिवार की आजीविका कमा रही है। वहीं नगर परिषद दुकानों से प्राप्त लाखों रुपये की धनराशि को विकास कार्य पर खर्च कर रही है। लेकिन कुछ लंबे समय से तीन दर्जन से अधिक दुकानदार किराए की राशि समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं। इनके ऊपर लाखों रुपये बकाया बन गया है। डिफॉल्टर दुकानदार लगातार किराया देने में आनाकानी करते आ रहे हैं। इसी के चलते नगर परिषद डिफॉल्टर दुकानदारों को अंतिम नोटिस भेजेगी। इसके उपरांत किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इस संदर्भ में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अधिकांश दुकानदारों ने लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। डिफॉल्टर किरायेदारों को नगर परिषद अब अंतिम नोटिस जारी करेगी। अगर डिफॉल्टर किरायेदार समय पर बकाया जमा नहीं करवाते हैं, तो नगर परिषद को कठोर कदम उठाना पड़ेगा।