फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Notice to the cleaning contractor on the first day in Sujanpur

सुजानपुर में पहले दिन सफाई ठेकेदार को नोटिस

Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने सोमवार को सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने शहर में निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाईं। एक दिन पहले ही नए ठेकेदार ने सफाई व्यवस्था का ठेका आवंटन किया गया था। लेकिन पहले ही दिन नियम शर्तों को कमी देखकर परिषद के अधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के तहत कुल 9 वार्ड हैं। नगर परिषद सुजानपुर वार्डों के अलावा ऐतिहासिक चौगान की सुंदरता को लेकर जिम्मेवारी संभाले हुए हैं। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ठेके पर भी सफाई व्यवस्था का कार्य दिया जाता है। इस पर करीब वर्ष भर में 50 लाख रुपये के करीब खर्च आता है। जबकि सरकारी सफाई कर्मचारी अलग से हैं। पिछले ठेके की समय अवधि को 31 जुलाई को खत्म हो गई थी। इस दौरान दोबारा ठेका आवंटित किया गया।
विज्ञापन

इस पर नए ठेकेदार ने प्रतिमाह 3 लाख 95 हजार रुपये धनराशि के हिसाब से ठेके का कार्य लिया है। पहले ही दिन सफाई व्यवस्था को लेकर न ही सफाई कर्मचारियों की संख्या पूरी पाई गई और न ही गाड़ियों का पुख्ता प्रबंध था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु न होते देख नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद गंभीर है। शहर साफ सुथरा बने इसके लिए नगर परिषद लाखों रुपये खर्च कर रही है। सोमवार शहर का निरीक्षण किया तो कई खामियां पाई गईं। सफाई व्यवस्था सुचारु न होने और गाड़ी का पुख्ता प्रबंध न होने पर ठेकेदार को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed