फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Notice sent to 13 loan defaulters of KCC Bank for recovery of Rs 4.7 crore

Hamirpur (Himachal) News: 4.7 करोड़ की रिकवरी के लिए केसीसी बैंक के 13 ऋण दोषियों को भेजे नोटिस

Tue, 05 Dec 2023 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Dec 2023 08:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के 13 डिफॉल्टर ऋणधारकों के खिलाफ सहकारिता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 4.7 करोड रुपये की रिकवरी के लिए जिला हमीरपुर और ऊना के 13 डिफाल्टर को विभाग ने डिमांड नोटिस जारी किए हैं। लंबे समय से ऋण की किस्त न भरने पर यह कार्रवाई की है। सभी डिफॉल्टर को तय तिथि को सहायक पंजीयक कार्यालय हमीरपुर में पेश होना होगा। पेशी न होने पर डिफाल्टर को विभाग पुलिस के माध्यम से वारंट जारी करेगा।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के चार डिफॉल्टरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 की धारा 75 के अंतर्गत डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। सभी डिफाल्टरों को छह दिसंबर को सहायक पंजीयक कार्यालय हमीरपुर में पेश होना होगा। इस ऋण दोषियों से लगभग 4.7 करोड़ रुपये की रिकवरी होनी है। साथ ही जिला ऊना के नौ ऋण दोषियों को भी डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्हें सात दिसंबर को हमीरपुर में पेश होना होगा।
विज्ञापन

डिफाल्टरों की पेशी में दी जाने वाली दलीलों के आधार पर कार्रवाई का अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर कोई ऋण दोषी पेशी में अनुपस्थित रहता है तो विभाग की ओर से सीधे अरेस्ट वारंट जारी करवाए जा सकते है। इस मामले में अधिकतम 30 दिन की जेल की सजा भी हो सकती है। लोन अदा न होने पर गारंटरों की चल-अचल संपत्ति नीलाम करके रिकवरी करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऊना और नूरपुर में कई ऋण दोषियों पर होगी कार्रवाई

हमीरपुर और ऊना के साथ नूरपुर जोन में विभाग आगामी दिनों में ऋण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। ऊना में नौ दोषियों पर फिलहाल कार्रवाई की गई, जबकि आने वाले दिनों में विभाग कुछ और के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। इसके साथ नूरपुर जोन में डिफाल्टरों पर शीघ्र कार्रवाई होगी।






लोन चुकता करने का अंतिम मौका : चौहान
सहकारिता विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के समाहर्ता एवं डिप्टी रजिस्ट्रार प्रत्युष चौहान ने कहा कि 4.7 करोड़ की रिकवरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। लोन चुकता करने का डिफाल्टरों के पास अंतिम मौका है। लोन अदा न करने की सूरत में आगामी कार्रवाई की जाएगी। कुल 13 डिफाल्टर को डिमांड नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed