{"_id":"61a51a107122ea2b793f18d6","slug":"notice-issues-for-24-shopkeepers-in-hamirpur-in-illegale-construction-hamirpur-hp-news-sml391837163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर लोनिवि की सख्ती, दो दर्जन दुकानदारों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर लोनिवि की सख्ती, दो दर्जन दुकानदारों को दिए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में खोखे हटाने के बाद अब सड़क किनारे अतिक्रमण पर लोक निर्माण विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने बस स्टैंड से लेकर भोटा चौक तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ राजस्व विभाग से निशानदेही करवाने का निर्णय भी लिया है। सोमवार को विभाग ने दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस भेज कर सड़क और निकासी नाली के ऊपर सजाए सामान को हटाने के आदेश दिए हैं।
लोनिवि रोड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाएगा। विभाग का मानना है कि शहर की सड़कों पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई निकासी नालियों पर लोहे के जाले लगाकर दुकानदारी सजा रखी है। राहगीरों को पैदल सड़कों पर चलने में परेशानी पेश आ रही है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए विभाग ने निकासी नालियों को बड़ा करने और फुटपाथ निर्माण का निर्णय लिया है। सोमवार को शहर के दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस भेज कर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। कार्रवाई में अड़चन पैदा करने पर लोनिवि पुलिस में शिकायत देगा।
उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि शहर की सड़कों पर कई जगह अतिक्रमण है। इस हटाने के लिए दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। बस स्टैंड से भोटा चौक तक फुटपाथ का निर्माण होगा और सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा।