{"_id":"687aa4d3fd833ca9360eb792","slug":"notice-issued-to-48-drivers-for-not-paying-fine-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161446-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जुर्माना नहीं भरने पर 48 वाहन चालकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जुर्माना नहीं भरने पर 48 वाहन चालकों को नोटिस जारी
Sat, 19 Jul 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात नियमों की अवहेलना कर जुर्माना नहीं भरने वाले 48 वाहन चालकों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिन के भीतर जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं।
जुर्माना नहीं भरने पर इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बीते माह परिवहन विभाग ने दो दिन के विशेष अभियान में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर करीब 76 वाहन चालकों के चालान कर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया था। कई वाहन चालकों ने जुर्माना दे दिया है, लेकिन अभी तक करीब 48 वाहन चालकों ने जुर्माना नहीं दिया है। इन वाहन चालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
वाहनों के ब्लैकलिस्ट होने पर वाहन चालकों को कई दिक्कतें आती हैं। इससे वाहनों का फिटनेस, परमिट रिन्यू, आरसी रिन्यू, आदि का काम बंद हो जाता है। वाहन चालक गाड़ी को बेच भी नहीं सकते हैं। जुर्माना भरकर ही गाड़ी को ब्लैकलिस्ट से हटाया जाता है। आरटीओ अंकुश शर्मा ने बताया कि कई वाहन चालकों ने अभी तक जुर्माना नहीं दिया है। नोटिस जारी कर इन्हें अंतिम मौका दिया गया है। यदि शीघ्र जुर्माना नहीं देते हैं, तो वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के प्रति विभाग गंभीर है।