फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Not only the face but every part of the body glows with laughter

Hamirpur (Himachal) News: हंसी के ठहाकों से चेहरा ही नहीं, शरीर का हर अंग खिलखिला उठता है

Sun, 04 May 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 May 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Not only the face but every part of the body glows with laughter
हमीरपुर में योग करते हुए लोग। स्त्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। हंसी के ठहाकों से चेहरा ही नहीं बल्कि शरीर का हर अंग खिल उठता है। तनाव के साथ कई गंभीर बीमारियों का मरहम हास्य अनमोल है। मानव जीवन में हास्य को बनाए रखने के लिए जिले में एक नहीं बल्कि कई संस्थाएं कार्य कर रही हैं। आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि और शुभ प्रभात संस्थाएं जिले में लोगों को योग से तंदरुस्ती और हास्य से जुड़ने का रास्ता दिखा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तर की संस्थाओं के अलावा शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर बीते एक दशक से हमीरपुर में लोगों को उठो, जागो और सैर करो के नारे के साथ सुबह जल्द उठने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह संस्था योग के साथ पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के 40 सक्रिय सदस्य हैं। क्लब के प्रधान आरएल भारद्वाज ने कहा कि चिल्ड्रन पार्क में सैर करने के लिए सबको प्रेरित किया जाता है। हास्य भी योग ही है। हास्य से कई बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लोग हर दिन सैर के लिए पार्क में पहुंचते हैं तो योग के साथ हंसी के ठहाके भी खूब लगते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन योग करने के अलावा क्लब की ओर से साल में दो दफा योग कैंप का आयोजन करवाया जाता है।
विज्ञापन


हास्य में गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता : भारद्वाज
वहीं पतंजलि योग समिति हमीरपुर की जिलेभर में 65 योग कक्षाएं चल रही हैं। इन कक्षाओं में सैकड़ों लोग पहुंच कर योग से सेहत को बेहतर कर रहे हैं। पतंजलि योग समिति हमीरपुर के प्रभारी गांधी राम भारद्वाज ने कहा कि योग कक्षाओं के अंत में सिंह आसन और हास्य आसन किया जाता है। हंसी से न सिर्फ चेहरा बल्कि पूरा शरीर खिलखिला उठता है। हंसी मात्र से शरीर के कई अंगों को लगे विकृत रोग खत्म हो जाते हैं। हास्य में गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता है। यह तनाव से मुक्ति का कारगर रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदर्शन क्रिया एक तोहफा : अश्वनी
आर्ट ऑफ लिविंग हमीरपुर के सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग हमीरपुर के जिला मुख्यालय में तीन सेंटर हीरानगर, प्रतापनगर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में चलाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में हैप्पीनेस कोर्स भी करवाए जाते हैं। ध्यान और ज्ञान से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। सुदर्शन क्रिया एक तोहफा है, जिसे जिंदगी में लोग अपना रहे हैं। छात्र, व्यापारी, महिला, युवा, बुजुर्ग हर वर्ग के लोग अब संस्था से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed