फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   not complete water scheme luthan after three year

लुथान पेयजल योजना अधर में लटकी

Thu, 07 Jan 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Thu, 07 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
not complete water scheme luthan after three year
क्षेत्र की पेयजल योजना लुथान अधर में लटक गई है। साढ़े तीन साल से योजना पूरी नहीं हो पाई है। योजना पर डेढ़ करोड़ खर्च किया गया है।
विज्ञापन


योजना के शुरू न होने से करीब दो दर्जन गांवों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।

पूर्व पंचायत प्रधान जगत राम, शंभू लाला, प्रताप सिंह, तिलक राज, शक्तिचंद, रामदयाल, राजकुमार, पवन कुमार, सरोज कुमारी, राजेश जंबाल आदि ने कहा कि योजना का शिलान्यास तीन अक्तूबर 2012 को तत्कालीन खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला ने किया था।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद साढ़े तीन साल बीत जाने पर भी पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हैंडपंप और प्राकृतिक पेयजल स्रोत न होने से लोगों को गर्मियों के मौसम में पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जिस पेयजल योजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हो रही है, उसकी दूरी अधिक है। इसके चलते पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं होती है। पशुओं के लिए भी करीब एक किलोमीटर का सफर तय कर पानी भरना पड़ता है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र के लिए बन रही पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।


....
दो ट्यूबवैल के माध्यम से पानी उठाने वाली लुथान पेयजल योजना बनकर तैयार है। कुछ ही दिनों में पानी को भंडारण टैंकों में डालकर ट्रायल किया जाएगा। मार्च से पहले योजना को चालू कर दिया जाएगा।
-जसबंत सिंह, जेई आईपीएच विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed