{"_id":"6511d144e36a00c021001476","slug":"not-a-single-candidate-is-eligible-for-the-post-of-tgt-medical-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9394-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टीजीटी मेडिकल के पद के लिए एक भी अभ्यर्थी योग्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टीजीटी मेडिकल के पद के लिए एक भी अभ्यर्थी योग्य नहीं
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में सोमवार को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से पूर्व सैनिकों और युद्ध में शहीद हुए पूर्व सैनिकों के आश्रितों ने भाग लिया। सोमवार को सब फायर ऑफिसर, टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल व आर्ट्स के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार हुए। टीजीटी आर्ट्स में एससी वर्ग के लिए सात पदों व एसटी वर्ग के दो पदों के लिए साक्षात्कार हुए। इसमें दो पूर्व सैनिक योग्य पाए गए।
टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग के आठ, ओबीसी के तीन, एससी के चार व एसटी के दो पदों के लिए साक्षात्कार हुए। इनमें चार पूर्व सैनिक योग्य पाए गए। टीजीटी मेडिकल के सामान्य के चार, ओबीसी के तीन, एससी के तीन, एसटी के चार पदों के लिए साक्षात्कार रखे गए थे, लेकिन कोई भी पूर्व सैनिक योग्य नहीं पाया गया। वहीं, सब फायर ऑफिसर के सामान्य वर्ग के एक पद के लिए साक्षात्कार हुआ। इसमें तीन पूर्व सैनिक योग्य पाए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह दस बजे शाम चार बजे तक चली। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के निदेशक बिग्रेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार की प्रक्रिया की गई है।