{"_id":"6668578e0d9bf110110f2b51","slug":"nominations-for-by-election-in-hamirpur-will-start-from-june-14-amarjeet-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129448-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 14 जून से होंगे नामांकन : अमरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 14 जून से होंगे नामांकन : अमरजीत
Wed, 12 Jun 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव के सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने और आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों से भी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील भी की।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 14 जून को उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 को होगी, जबकि 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जुलाई को होगा तथा 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
हमीरपुर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष सोनी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसकी उल्लंघना संबंधी शिकायत करने के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर हमीरपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें दूरभाष नंबर 01972-224304 पर की जा सकती हैं। एसडीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।