{"_id":"5f5fb3378ebc3efbbf5ce276","slug":"nomination-hamirpur-hp-news-sml345105799","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसीबी निदेशक मंडल के लिए हमीरपुर से पांच ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसीबी निदेशक मंडल के लिए हमीरपुर से पांच ने ठोंकी ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/नादौन। कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनावों को लेकर हमीरपुर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निदेशक मंडल के चुनावों को लेकर हमीरपुर से पांच प्रत्याशियों ने ताल ठोंक दी है। हमीरपुर जिला को दो जोन हमीरपुर सदर और नादौन जोन में बांटा गया है। हमीरपुर में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र, सुजानपुर और भोरंज शामिल है। नादौन जोन में नादौन विस क्षेत्र और बड़सर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। हमीरपुर जोन से भाजपा के दो धुरंधर देश राज शर्मा और अनिल ठाकुर तथा देश राज ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। नादौन जोन से वर्तमान निदेशक मंडल सदस्य आत्म प्रकाश और जैदनाथ शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
खास बात यह है कि भाजपा के अपने प्रत्याशियों के सामने अपने ही लोग चुनाव मैदान में कूद गए हैं। सोमवार को जैदनाथ शर्मा ने नादौन जोन के लिए अपना नामांकन भरा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह, मिल्कफेड चेयरमैन चांद किशोर, सुभाष बन्याल, लेखराज शर्मा आदि भी उनके साथ उपस्थित रहे। निदेशक मंडल के पूर्व सदस्य रहे जैदनाथ शर्मा ने कहा कि बैंक की स्थिति ठीक नहीं है जिसे और सुधारने के लिए लोगों के आग्रह पर उन्होंने नामांकन भरा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ लोग उनके साथ आए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि जैदनाथ शर्मा उनके रिश्तेदार हैं, इस नाते वे नामांकन भरवाने साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा काफी अनुभवी हैं। वहीं रघुवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जैदनाथ शर्मा का नामांकन भरवाने आए हैं। निदेशक मंडल के लिए 17 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे जबकि 30 सितंबर को चुनाव होंगे। जिसके लिए नादौन से अभी केवल एक ही नामांकन भरा गया है। नादौन जोन में कुल 115 वोट हैं जबकि हमीरपुर से 137 मतदाता हैं।