{"_id":"5846f6e04f1c1be359448bc0","slug":"no-to-transport-minister-s-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री के आदेशों को दिनदहाड़े ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री के आदेशों को दिनदहाड़े ठेंगा
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री के आदेशों को निगम कर्मचारी नहीं मान रहे हैं। परिवहन मंत्री ने 15 दिसंबर तक 500 रुपये का पुराना नोट लेने के आदेश दिए हैं, लेकिन मंत्री के आदेशों को परिचालक नहीं मान रहे हैं। पुराना 500 रुपये का नोट लेने से साफ मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुरानी करेंसी के 500 रुपये के नोट एचआरटीसी की बसों में 15 दिसंबर तक मान्य हैं। 15 दिसंबर तक यात्री टिकट बुकिंग काउंटर और बसों में 500 रुपये का नोट किराये के रूप में खर्च कर सकते हैं, लेकिन लोकल रूटों पर 50 रुपये किराया होने पर भी यात्री पुरानी करेंसी के 500 के नोट थमाने लगे।
विज्ञापन
ऐसे में परिचालकों ने 500 रुपये का पुराना नोट लेना बंद ही कर दिया। हमीरपुर डिपो में पुराने 500 रुपये का नोट महज लंबे रूट का टिकट लेने पर ही लिया जा रहा है। कई लांग रूट की बसों में भी परिचालक 500 रुपये का पुराना नोट लेने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि तय अवधि तक यात्रियों से पुराने नोट लिए जाएं या सभी यात्रियों से 500 रुपये का पुराना नोट लेना बंद किया जाए। आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि लांग रूट और टिकट बुकिंग काउंटर पर पुराना नोट लिया जा रहा है।
लोकल रूटों पर बकाया वापस करने के दिक्कत होने से पुराना 500 रुपये का नोट स्वीकार नहीं किया जा रहा।