फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No proper arrangements in the canteen of Medical College Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल काॅलेज हमीरपुर की कैंटीन में नहीं उचित व्यवस्था

Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
No proper arrangements in the canteen of Medical College Hamirpur
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की कैंटीन के बाहर खाना खाती नर्सिंग की छात्राएं।(संवाद)
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की कैंटीन में मरीजों, तीमारदारों और यहां पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए कैंटीन की उचित व्यवस्था नहीं है। कैंटीन के रूप में अस्पताल की एक गली में छोटा खोखा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका सही ढंग से ढांचा भी खड़ा नहीं किया गया है। कैंटीन के बाहर भी केवल पांच-छह टेबल लगाने की ही जगह है। जहां प्रदेश के अन्य शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों और प्रशिक्षुओं के कैंटीन के अंदर बैठने की उचित व्यवस्था है, वहीं मेडिकल काॅलेज की कैंटीन में डाॅक्टरी की पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षु छात्रों के लिए कैंटीन के अंदर बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

अगर कभी बारिश हो जाए तो इन प्रशिक्षु छात्रों को अस्पताल के अंदर ओपीडी के साथ वाले बरामदे का सहारा लेना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में जहां रात को ओस गिरती है और सुबह मौसम काफी ठंडा होता है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हर रोज 700 के करीब मरीज आते हैं। इन मरीजों को कैंटीन के बाहर बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कई बार जब दोपहर के समय पूरे टेबल फुल हो जाते हैं तो बुजुर्ग मरीजों को खड़े होकर ही चाय और बिस्कुट खाने पड़ते हैं। इस ओर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, बॉबी, महेंद्र सिंह, सुदर्शन कुमार व मदन कुमार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में नाममात्र जगह है। इससे तो बाहर के दुकानदारों का बिजनेस चमका हुआ है। मरीजों को चाय भी बाहर से ही लानी पड़ती है, जबकि कैंटीन के अंदर ही मरीजों और प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उधर, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इस बारे में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed