{"_id":"66c72c60ceb938ebfa02f360","slug":"no-patwari-in-sameerpur-and-siswa-patwar-circle-of-bamsan-tehsil-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134092-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बमसन तहसील के समीरपुर और सिसवा पटवार सर्किल में पटवारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बमसन तहसील के समीरपुर और सिसवा पटवार सर्किल में पटवारी नहीं
विज्ञापन
ऊहल कानूनगो सर्किल में भी कानूनगो की पोस्ट खाली, नहीं हो पा रहे कार्य
ग्रामीणों को दस्तावेजों से संबंधित कार्य कराने में कार्यालयों के काटने पड़ रहे चक्कर
बमसन तहसील में हैं 19 पटवार सर्किल, दो जगह समीरपुर और सिसवा में पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी(हमीरपुर)। बमसन तहसील के समीरपुर और सिसवा पटवार सर्किल में पटवारी उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को अपने राजस्व कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पटवार वृत्तों में राजस्व कर्मचारी न होने से गांवों में जमीन की निशानदेही के आवेदन लंबित पड़े हैं। उधर, ऊहल कानूनगो सर्किल में कानूनगो की पोस्ट लंबे अरसे से खाली चली हुई है। बमसन तहसील के तहत कुल 19 पटवार सर्किल हैं। इनमें 17 पटवारी कार्यरत हैं। इसी प्रकार तहसील के अंतर्गत 3 कानूनगो सर्किल हैं। इनमें से दो में कानूनगो हैं जबकि ऊहल में पोस्ट खाली चली हुई है। लोगों राजकुमार, प्रताप, रामलाल, प्रदीप कुमार, रमेश चंद आदि ने कहा कि सिसवा और समीरपुर पटवार वृत्तों में पटवारी और ऊहल में कानूनगो के पद रिक्त होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन पटवार वृत्तों में घनी जनसंख्या है और राजस्व संबंधी कार्य भी अधिक होते हैं। दोनों स्थानों पर अधिकारियों के पद रिक्त होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बोनाफाइड, विभिन्न प्रमाणपत्र से लेकर अन्य कई उपयोगी दस्तावेजों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो करोड़ के नए तहसील भवन को 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन लोकार्पण किया था। पूर्व सीएम धूमल के राज में जुलाई 2012 में बमसन तहसील की अधिसूचना जारी हुई थी जबकि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने 2015 में नए भवन का शिलान्यास किया था। इस बारे में बमसन तहसील के तहसीलदार हरीश कुमार ने कहा कि खाली पटवार और कानूनगो वृत्त की स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है। जल्द ही यहां राजस्व कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।