{"_id":"65fac4b147f7c4e15909ff99","slug":"nit-hamirpur-will-investigate-the-paver-tiles-installed-in-panchayats-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124033-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों में लगने वाली पेवर टाइलों की जांच एनआईटी हमीरपुर करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों में लगने वाली पेवर टाइलों की जांच एनआईटी हमीरपुर करेगा
विज्ञापन
हर पंचायत में पेवर टाइल के लिए कीमत निर्धारित
18.50 रुपये की होगी हर पेवर टाइल, डीआरडीए ने किया टेंडर
सही गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एनआईटी करेगा टेस्ट
सभी ठेेकेदारों को एनआईटी हमीरपुर के प्राप्त करना होगा सर्टिफिकेट
सभी 248 पंचायतों में 18.50 रुपये की होगी पेवर टाइल, वर्ष 2024 के लिए तय हुआ रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इस बार पंचायतों में लगाई जानी वाली पेवर टाइलों की गुणवत्ता की जांच एनआईटी हमीरपुर से होगी। डीआरडीए ने वर्ष 2024 में हर पंचायत में लगने वाली टाइल के लिए टेंडर करने का कार्य कर लिया है। इस बार एक टाइल की कीमत 18.50 रुपये होगी। वहीं, जो भी ठेकेदार पंचायतों में कार्य करवाएगा उन्हें टाइलों की गुणवत्ता का सर्टिफिकेट एनआईटी हमीरपुर से मिलेगा। एनआईटी हमीरपुर ही यह निर्धारित करेगा कि टाइल की गुणवत्ता और मानक सही हैं या नहीं ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में कोई भी घटिया किस्म की टाइल इस्तेमाल न की जा सके। कई बार ठेेकेदार गांवों में निर्माण कार्यों में घटिया टाइलों का भी इस्तेमाल कर देते हैं। इससे ये टाइलें कुछ ही समय में उखड़ना शुरू हो जाती हैं। इससे सरकारी धन की भी बर्बादी होती है और लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे पूर्व इन टाइलों की कीमत 20 से 22 रुपये भी होती थी। इस बार कीमत में कमी और गुणवत्ता पर जोर दिया गया है। जिले की सभी 248 पंचायतों के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई है।
कोट
पीओ डीआरडीए हमीरपुर चंद्रवीर सिंह ने कहा कि इस बार प्रति टाइल का रेट 18.50 रुपये निर्धारित हुआ है और गुणवत्ता के लिए एनआईटी से सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।