फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT brainstorms on safe cities and built environment

Hamirpur (Himachal) News: सुरक्षित शहरों और निर्मित वातावरण पर एनआईटी में मंथन

Thu, 01 Jan 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के वास्तुकला विभाग और सूचना साझाकरण और विश्लेषण केंद्र (आईएसएसी) की ओर से आधुनिक सुरक्षित निर्मित वातावरण विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से बुधवार को किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में एनआईटी हमीरपुर के निदेशक एमएम सूर्यवंशी, कुलसचिव अर्चना नानोटी, वास्तुकला विभाग के डॉ. अश्वनी कुमार, आईएसएसी के निदेशक पी आनंद नायडू, एसपीए भोपाल से डॉ. परमा मित्रा और नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में तेजी से विस्तृत होते भारतीय शहरों और स्मार्ट प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न वास्तुकला और इंजीनियरिंग कॉलेज के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में दिल्ली विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, नगरपालिका प्रतिनिधि, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और पंजाब के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित उच्च स्तरीय सहभागिता रही। इसके अलावा विशेष एवं मुख्य संबोधन हिमाचल प्रदेश पुलिस के उप महानिरीक्षक मोहित चावला का रहा तथा मुख्य अतिथि पंजाब के रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के प्रथम चरण पर्यावरणीय डिजाइन के माध्यम से अपराध निवारण पर आधारित पर तकनीकी सत्र रहा, जिसकी अध्यक्षता एनआईटी हमीरपुर के वास्तुकला विभाग के वास्तुकार डॉ. संदीप शर्मा ने की। यह सत्र शहरी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं की सुरक्षा, पहाड़ी कस्बों की विशिष्ट चुनौतियों तथा साक्ष्य आधारित सुरक्षित डिज़ाइन पर केंद्रित रहा।
दूसरा तकनीकी सत्र सुरक्षित निर्मित पर्यावरण विषय पर केंद्रित रहा, जिसकी अध्यक्षता आईएसएसी के डॉ. राजा सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed