{"_id":"57fd24b44f1c1b2b7a28ef89","slug":"nishant-kritika-won-100-mt-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में निशांत और कृतिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में निशांत और कृतिका प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर के मुकाबले हुए। 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में एम पब्लिक स्कूल हमीरपुर का छात्र निशांत प्रथम, पब्लिक स्कूल मलोटी का गौरव द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाल्टी का विकास तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की कृतिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लदरौर की भारती द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय सुजानपुर की दीपा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर पुरुष वर्ग में एम स्कूल हमीरपुर का निशांत प्रथम, कुठेड़ा का अभिषेक द्वितीय और बोहणी का आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
200 मीटर महिला वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की कृतिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लदरौर की कनिष्का द्वितीय और राजकीय उच्च स्कूल पनसाई की श्वेता तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर पुरुष वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कक्कड़यार का विकास प्रथम, टिप्पर का रजत द्वितीय और कुठेड़ा का अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठेड़ा के शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांगड़ा बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।