{"_id":"61cb1be825bbf0679b2c8997","slug":"nine-positives-in-the-district-including-two-people-from-sainik-school-hamirpur-hp-news-sml3949149172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल के दो लोगों समेत जिले में नौ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल के दो लोगों समेत जिले में नौ पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर के दो सैंपलों समेत कुल नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर टेस्ट में छह, जबकि रैपिड एंटीजन में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में जांचे गए सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हुई। इनमें छह सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जिले में विशेष एहतियात बरती जा रही है। विशेषकर विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में विदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि उनकी निगरानी की जा सके। डॉ. आरके अग्निहोत्री ने विदेशों से लौटने वाले लोगों और उनके परिजनों से भी सहयोग की अपील की है। जिले में मंगलवार तक 210 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से दो पॉजिटिव निकले हैं। जिनके सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे गए हैं।