फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine goats will reach Goat Breeding Center Tal, will be quarantined

Hamirpur (Himachal) News: बकरी प्रजनन केंद्र ताल में पहुंचेंगी नौ बकरियां, होंगी क्वारंटीन

Mon, 11 Nov 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बकरी प्रजनन केंद्र ताल में इसी सप्ताह नौ बकरियां पहुंचेंगी। बिलासपुर से इन बकरियों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इन 9 बकरियों के आने से केेंद्र में बकरियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

हालांकि इन्हें बीमारियों से सुरक्षा के मद्देनजर 21 दिन तक क्वांरटीन किया जाएगा। बकरी प्रजनन केंद्र ताल में अभी 14 बकरियां और 6 बकरे हैं। ताल में बकरियों की संख्या बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। विभाग बिलासपुर के बरमाणा से उच्च कोटि की नौ बकरियों को लाने की खरीद प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इसी सप्ताह इन बकरियों को ताल में पहुंचाए जाने की योजना है। इन नौ बकरियों को पहले से केंद्र में मौजूद अन्य बकरियों से अलग रखा जाएगा। इन नौ बकरियों को 21 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। क्वारंटीन रखने का मुख्य उदे्श्य है कि यदि इन नौ बकरियों में कोई बीमारी होगीए तो अन्य बकरियां इनसे संक्रमित नहीं होनी चाहिएं। बकरी प्रजजन केंद्र ताल में बकरों और बकरियों की संख्या को 100 तक पहुंचाना है। 100 संख्या के बाद यहां से मेमनो को पशुपालकों को देने की योजना है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक निदेशक परियोजना डॉ. सतीश वर्मा ने कहा कि बकरी प्रजनन केंद्र ताल में बकरियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नौ बकरियों को जल्द ही यहां पहुंचाया जाएगा। इन नौ बकरियों को कुछ समय के लिए अन्य बकरियों से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed