{"_id":"6154b0b48ebc3e61f44c7f67","slug":"nikhil-satish-nishant-sachin-shubham-s-team-won-the-basketball-competition-hamirpur-hp-news-sml3856048128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल, सतीश, निशांत, सचिन, शुभम की टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल, सतीश, निशांत, सचिन, शुभम की टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
डिग्री काॅलेज हमीरपुर के बास्केटबाल खिलाड़ी प्रिंसिपल के साथ।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में अधिकांश बच्चे शारीरिक फिटनेस से दूर हो गए हैं और खेल के मैदान की जगह मोबाइल फोन में गेम खेलते नजर आ रहे हैं, जोकि हम सबके लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विद्यार्थियों को फिट रखने के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग विभिन्न खेलों बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, योग और एथलेटिक्स की प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। महाविद्यालय में एसओपी और कोविड निर्देशों का पालन करते हुए बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें निखिल, सतीश, निशांत, सचिन, शुभम की टीम विजेता रही तथा आशीष, मंदर, सूर्यांश, अक्षय व रोहित की टीम उपविजेता रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल न करने की सलाह दी। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. मंजुला शर्मा व डॉ. पवन कुमार वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।