{"_id":"690f9135b1030acd860bfe34","slug":"night-bus-service-started-from-hamirpur-to-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-172749-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से सुजानपुर के लिए रात्रि बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से सुजानपुर के लिए रात्रि बस सेवा शुरू
Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की ओर से हमीरपुर से सुजानपुर के लिए रात्रि बस सेवा शुरू की गई है। ऊना डिपो की यह बस रात को 8:45 पर हमीरपुर से सुजानपुर के लिए जा रही है। इस बस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
इससे पहले हमीरपुर डिपो की ओर से रात को 8:15 बजे के बाद हमीरपुर से सुजानपुर के लिए कोई बस सेवा नहीं दी जा रही थी। इस कारण यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई यात्रियों को तो निजी टैक्सियों का सहारा लेकर हमीरपुर डिपो की बस को चबूतरा या अणु जाकर लेना पड़ता था।
चंडीगढ़, शिमला सहित अन्य शहरों के लोग रात को करीब 8:30 बजे जब हमीरपुर बस अड्डा पहुंचते थे, तो उन्हें सुजानपुर के लिए कोई बस सेवा नहीं मिलती थी। ऊना डिपो की यह बस शाम को करीब 4:27 मिनट पर होशियापुर से सुजानपुर के लिए वाया ऊना, बंगाणा, भोटा होकर हमीरपुर आ रही है।
विज्ञापन
हमीरपुर से सुजानपुर के लिए बस चलाने का समय 8:45 बजे निर्धारित है। रात को 9:45 पर यह बस सुजानपुर पहुंचती है। बस अड्डा हमीरपुर के अड्डा प्रभारी रामलाल ने बताया कि ऊना डिपो की बस हमीरपुर से सुजानपुर के लिए जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।