{"_id":"650f386faf6acade4501b1d4","slug":"nhai-audit-team-surrounded-traffic-jam-for-half-an-hour-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9246-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएचएआई की ऑडिट टीम का घेराव, आधा घंटा यातायात जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएचएआई की ऑडिट टीम का घेराव, आधा घंटा यातायात जाम
Sun, 24 Sep 2023 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी/अवाहदेवी (हमीरपुर)। विवादों में घिरे हमीरपुर-मंडी एनएच 03 का निरीक्षण करने दिल्ली से एनएचएआई भूतल सड़क परिवहन मंत्रालय (मॉर्थ) की ऑडिट और निरीक्षण टीम शनिवार को टौणीदेवी क्षेत्र में पहुंची। जैसे ही टीम झनिक्कर गांव में पहुंची, ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर निरीक्षण टीम का घेराव कर दिया। करीब आधा घंटा तक ग्रामीणों और निरीक्षण टीम के बीच तनातनी का माहौल रहा और इस बीच एनएच-03 भी करीब आधा घंटा तक जाम रहा। ग्रामीणों रीना, सरोज, पृथी चंद, विमला, सुनीता, जग्गो सहित करीब दो दर्जन लोगों और प्रभावित मंच के महासचिव अजय चौहान, संयोजक रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव चौहान ने निरीक्षण टीम को गाड़ी से उतरकर केवल पांच मिनट उनकी समस्याएं सुनने का आग्रह किया। लेकिन, करीब आधे घंटे तक कोई भी अधिकारी गाड़ी से उतरकर प्रभावितों की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मुआवजा, जल छिड़काव, वर्क क्वालिटी, निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर और कर्मचारियों की ओर से दी जा रही धमकियों, मुआवजा राशि में हुई हेराफेरी, कोल्हूसिद्ध डंपिंग साइट जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। फिर भी भूतल सड़क परिवहन मंत्रालय की ऑडिट और निरीक्षण टीम प्रभावितों की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इस बीच दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
कोट से पाडछू तक सड़क की हालत खस्ता
निर्माणाधीन एनएच 03 की कोट, दरकोटी, टौणीदेवी, बारी मंदिर, बराड़ा, पंजोत, संगरोह, चोलथला, सरकाघाट, पाडछू तक इस समय खस्ता हालत है। बरसात में कई दिनों तक एनएच बंद रहा। गड्ढों की भरमार के कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं। दोपहिया वाहनों की कई जगह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रोड ठीक न होने के कारण दुकानों तक ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश के समय दलदल में परेशान हो रहे हैं।
विधानसभा में भी गूंजा एनएच 03 का मामला
एनएच-03 का मामला गंभीर होने के कारण गत दिवस विधानसभा में भी गूंज चुका है। विधायक राजेंद्र राणा की ओर से मुद्दा उठाने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन भी हुआ है। उधर, निर्माण कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज होने की बातें भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
एनएचएआई और कंपनी हल करेगी समस्याएं : उपाध्याय
भूतल सड़क परिवहन मंत्रालय की निरीक्षण और ऑडिट टीम के साथ मौके पर उपस्थित को-ऑर्डिनेटर सुरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि हमें थोड़ा समय दीजिए, निर्माण कंपनी और एनएचएआई मिलकर लोगों की समस्याएं हल करेंगी।