{"_id":"681f381a3afbd810e8017cc7","slug":"nh-3-construction-work-gained-momentum-in-tauni-devi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155409-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में एनएच तीन निर्माण कार्य ने पकड़ी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में एनएच तीन निर्माण कार्य ने पकड़ी गति
Sun, 11 May 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 May 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन के निर्माण कार्य ने टौणी देवी में गति पकड़ ली है। यहां पर अधिकतर सड़क को पक्का कर दिया गया है। कुछ हिस्से ही बचे हैं, जहां पर कटिंग का कार्य जारी है। कटिंग कार्य के बाद इन हिस्सों को भी पक्का कर दिया जाएगा। सड़क के पक्का होने से लोगों को धूल, मिट्टी से भी निजात मिल रही है। टौणी देवी में एनएच तीन का निर्माण कार्य काफी समय से जारी है। इस दौरान कटिंग कार्य के कारण उड़ रही धूल, मिट्टी से दुकानदार भी काफी परेशान हुए।
कटिंग कार्य के चलते पेयजल पाइपों के टूटने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन अब अधिकतर कटिंग कार्य पूर्ण करके सड़क को पक्का किया जा रहा है। थाना दरोगन से पुलिस चौकी टौणी देवी तक कटिंग कार्य किया जा रहा है। सड़क का विस्तार किया जा रहा है। तीखे मोड़ों को काटा जा रहा है। उधर एनएच तीन निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुुशील ठाकुर ने कहा कि निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भाग ही ऐसे बचे हैं, जहां पर कटिंग की जा रही है। सड़क को पक्का करके आवागमन सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन