फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New way of cheating, vicious sending messages of disconnection of electricity connection

ठगी का नया तरीका, बिजली कनेक्शन कटने के संदेश भेज रहे शातिर

Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच शातिरों ने एक और नया तरीका ईजाद किया है। इसमें शातिर व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर उसका बिजली कनेक्शन कट जाने के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। तहसीलदार नादौन मनोहर लाल शर्मा को एक व्हाट्सएप नंबर से सूचना मिली कि उनके घर का बिजली कनेक्शन रात 9:30 बजे तक काट दिया जाएगा। इन्हें व्हाट्सएप पर बिजली अधिकारी का नंबर भेज कर तुरंत संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन

शर्मा ने अभी तक बिल नहीं भरा है, जिसके लिए जब उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उस पर बात नहीं हो पाई। इसके बाद जब उन्होंने उस व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया तो वह फोन कॉल सेंटर की एक महिला की ओर से उठाया गया। उसने बताया कि वह जयपुर से बोल रही है और उनसे ऐसा कोई मेसेज नहीं भेजा है। तब जाकर पता चला कि ठगी करने वालों ने अब यह नया तरीका खोजा है, जिसमें इस तरह के मेसेज भेज कर ठगी की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में मनोहर लाल शर्मा ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा यदि आपका इस तरह का कोई बिल पेंडिंग है तो ऐसे मेसेज पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त न करें और दिए गए नंबर पर भी कॉल न करें, बल्कि बिजली बोर्ड के कार्यालय में संपर्क करें। ऐसे मेसेज के चंगुल में फंसकर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed