{"_id":"6845dbb6620030a675067127","slug":"new-poles-are-being-installed-in-place-of-damaged-electricity-poles-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-157969-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खराब बिजली पोल के स्थान पर लगाए जा रहे नए खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खराब बिजली पोल के स्थान पर लगाए जा रहे नए खंभे
Mon, 09 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार हमीरपुर में जर्जर बिजली पोल को हटाने का कार्य शुरू। संवाद
सचित्र
मुख्य बाजार में दो बिजली पोल को बदलने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के अंतर्गत आती बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए बोर्ड ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जर्जर और खराब बिजली पोल को बदला जा रहा है। इनके स्थान पर नए पोल को लगाया जा रहा है।
रविवार को मुख्य बाजार में दो पोल को बदलने का कार्य किया गया। इन पोल में जर्जर तार के कारण लोगों को परेशानी होती थी। फॉल्ट की समस्याएं भी बढ़ जाती थीं। इस कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती थी। लोग भी बिजली बोर्ड से काफी समय से जर्जर बिजली पोल को बदलने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर बोर्ड ने कार्य शुरू कर दिया है।
इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ ने बताया कि जहां-जहां जरूरत होती है, वहां-वहां पर बिजली पोल को बदला जाता है। मुख्य बाजार में यह दो पोल खराब हो चुके थे। अब इनके स्थान पर नए पोल लगाए जा रहे हैं। नई केबल डाली जा रही है। इससे बार-बार बिजली कटों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि जर्जर पोल को चिहिन्त किया जा रहा है। बरसात से पहले कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा।