फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New parking rates fixed for the Ayurvedic hospital, yet fees are still being collected at the old rates.

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नई पार्किंग दरें तय, फिर भी पुराने रेट पर हो रही वसूली

Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
New parking rates fixed for the Ayurvedic hospital, yet fees are still being collected at the old rates.
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की पार्किंग में लगे वाहन। संवाद
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की शासकीय निकाय की बैठक में पार्किंग शुल्क में बदलाव का निर्णय लिए करीब एक माह बीत गया है, लेकिन नई दरें अब तक लागू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

नई दरों वाली पार्किंग पर्चियां प्रिंट न होने के कारण वाहन चालकों से पुरानी दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है। चार सितंबर को हुई बैठक में पार्किंग शुल्क समयावधि के आधार पर निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन

इसके तहत दोपहिया वाहनों से तीन घंटे तक 20 रुपये और छह घंटे तक 30 रुपये शुल्क लिया जाना है। पहले 12 घंटे तक 30 रुपये शुल्क था। वहीं, चारपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक 30 रुपये और छह घंटे तक 50 रुपये शुल्क प्रस्तावित किया गया है। पहले 12 घंटे तक 50 रुपये लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दरों के अनुसार शुल्क वसूलने के लिए पर्चियां उपलब्ध न होने से व्यवस्था अटकी हुई है। पार्किंग कर्मचारी पुरानी दरों पर ही शुल्क ले रहे हैं, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य वाहन चालकों में असमंजस है।

खासकर कम समय के लिए आने वालों को नई व्यवस्था लागू न होने से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों कमलदीप, दीपक, प्रताम आदि ने कहा कि जब शुल्क में बदलाव का निर्णय हो चुका है तो नई पार्किंग पर्चियां जल्द छपवाकर व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
बैठक में फैसला होने के बावजूद करीब एक माह तक नई व्यवस्था लागू न होना संबंधित प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।
कोट
समस्या के समाधान के प्रयास जारी हैं। इस सप्ताह के अंत तक नए पर्ची प्रिंट हो जाएगी। -डॉ. वनीता शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article