{"_id":"667ffd091e66ad7618015d88","slug":"new-hospital-building-built-but-patients-are-suffering-in-the-old-one-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130594-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नया अस्पताल भवन बना, पर मरीज पुराने में ही खा रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नया अस्पताल भवन बना, पर मरीज पुराने में ही खा रहे धक्के
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन का नहीं मिल रहा लाभ
नया भवन होने के बावजूद सुविधा से महरूम हो रहे मरीज
छह माह पूर्व बनकर तैयार हुआ था भवन, अभी तक नहीं हो रहा इस्तेमाल
क्षेत्र में डायरिया फैलने पर भी नहीं हुआ इस्तेमाल, मरीजों को करना पड़ा हमीरपुर रेफर
पुराने अस्पताल में है महज 19 बिस्तरों की सुविधा, नए भवन में मिलेंगे 50 बिस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन को बने छह माह हो गए हैं लेकिन अभी तक इसे शिफ्ट नहीं किया गया है। ओपीडी व अन्य सुविधाएं पुराने भवन में ही मिल रही हैं। अस्पताल के पुराने भवन में महज 19 बिस्तरों का प्रावधान है और इस अस्पताल में प्रतिदिन 450 के लगभग ओपीडी है। क्षेत्र की जनता की मांग थी कि इस अस्पताल में नया भवन बने और बिस्तरों की संख्या भी बढ़े। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20 जनवरी 2024 को 50 बिस्तरों की सुविधा सहित नए भवन को जनता को समर्पित किया था। लेकिन 6 माह बीत जाने के बावजूद यह अस्पताल नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है और अभी भी यह पुराने भवन में ही 19 बिस्तरों की सुविधा से ही चल रहा है।
पिछले दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने पर यहां पर कम बिस्तर होने के चलते मरीजों को जिला अस्पताल भी भेजना पड़ा था। ग्रामीणों विजय, सुरेंद्र, दीपक, कुशल आदि ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाए ताकि बिस्तरों की संख्या भी बढ़ेगी और डॉक्टरों को बैठने की सुविधा भी होगी। पुराने भवन में ओपीडी के एक छोटे से कमरे में दो से तीन डॉक्टर बैठ कर मरीजों की जांच करते हैं। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि नए भवन में कुछ कमियां रह गईं थी जिनमें से अधिकतर दूर की गई हैं। अब फर्नीचर आदि आना है, जो जल्द ही आ जाएगा और अस्पताल नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।