{"_id":"661942fd0fd821d7c60d7c02","slug":"new-block-of-badsar-hospital-will-be-built-with-rs-26-crores-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125569-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 26 करोड़ से बनेगा बड़सर अस्पताल का नया ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 26 करोड़ से बनेगा बड़सर अस्पताल का नया ब्लॉक
विज्ञापन
26 करोड़ से बनेगा बड़सर अस्पताल का नया ब्लॉक
नए ब्लॉक में मरीजों को 24 घंटे मिलेगी 100 बिस्तरों की सुविधा
पुराने ब्लॉक को हटाकर करवाया जा रहा नए ब्लॉक का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में पुराने ब्लॉक को गिराने का कार्य पूरा हो गया है। अब अस्पताल परिसर में 26 करोड़ की लागत से नए ब्लॉक का निर्माण होगा। इसमें मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की सुविधा होगी। बिस्तरों के साथ मरीजों को नए ब्लॉक में अन्य भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। भवन का निर्माण अस्पताल परिसर में स्थित सबसे पुराने ब्लॉक को हटाकर करवाया जा रहा है। नए ब्लॉक के निर्माण कार्य के साथ अस्पताल परिसर के चारों ओर से चहारदीवारी भी लगवाई जा रही है।
पूर्व में पुराने ब्लॉक में अक्सर मरीजों को इलाज कराने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं, बरसात के दौरान पुराने ब्लॉक में पानी का रिसाव भी होता था। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से बड़सर में नए ब्लॉक के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के छह माह बाद अब निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नए ब्लॉक निर्माण कार्य को लेकर डीपीआर तैयार हो चुकी है। बजट राशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बहुमंजिला भवन के बनने से मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि डीपीआर बनकर तैयार है और इसे आगे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। आचार संहिता समाप्त होते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।