फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neeraj Sharma became the head of Makkar Panchayat

नीरज शर्मा बने मक्कड़ पंचायत के प्रधान

Fri, 01 Oct 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Sharma became the head of Makkar Panchayat
मक्कड़ पंचायत के प्रधान बने नीरज अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले की नौ ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को उपचुनाव हुए। इस दौरान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। ग्राम पंचायत मक्कड़ के प्रधान पद के चुनाव में नीरज शर्मा ने एकतरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी तरसेम सिंह को 586 मत से हराया। नीरज को 1305 मतों में से 938 मत मिले, जबकि तरसेम को 352 मत मिले। यहां 15 मत अमान्य घोषित हुए। पंचायत में कुल 69 फीसदी मतदान हुआ। यहां दो कोरोना संक्रमितों ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत धरोग में हुए उपप्रधान पद के उपचुनाव में राजेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र को 49 मतों से हराया। राजेश को 424 जबकि सुरेंद्र को 375 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में चंद्रशेखर को 233, अनिल को 115, विपन को नौ और अजय को महज एक मत मिला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवश्वेता बनिक ने बताया कि ग्राम पंचायत मक्कड़ में प्रधान पद के लिए नीरज कुमार और ग्राम पंचायत धरोग में उपप्रधान पद के लिए राजेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा ग्राम पंचायत सराहकड़ के वार्ड नंबर एक में राकेश कुमार, ग्राम पंचायत पुरली के वार्ड नंबर दो में सपना देवी, ग्राम पंचायत मण के वार्ड नंबर चार में प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत दंगड़ी के वार्ड नंबर तीन में रमेश कुमार, ग्राम पंचायत मनसाई के वार्ड नंबर सात में मोती राम, ग्राम पंचायत रोंही के वार्ड नंबर पांच में नरोत्तम चंद और ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के वार्ड नंबर आठ में बलदेव सिंह पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनसाई पंचायत के वार्ड सात में वार्ड सदस्य के लिए हुए रोचक मुकाबले में मोतीराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी जगदीश को महज एक मत से पराजित किया। मोतीराम को 53, जबकि जगदीश को 52 मत मिले। उधर, जिला में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि जिले के मतदान केंद्रों में 50 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात थे। कहीं से भी हंगामे यह अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed