फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Need to take inspiration from understanding our culture: Dhumal

अपनी संस्कृति समझकर उससे प्रेरणा लेने की जरूरत : धूमल

Sun, 14 Mar 2021 05:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Need to take inspiration from understanding our culture: Dhumal
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में विज्ञान मंथन कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में विज्ञान भारती संस्था की ओर से आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21 कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

धूमल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही बच्चों में विकसित हुआ वैज्ञानिक दृष्टिकोण मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति, भाषा और पूर्वजों के गौरवमयी इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को समझकर, जान कर उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। जब हमें अपने गौरवशाली इतिहास, महान संस्कृति और भाषा का सही ज्ञान होगा, तभी हम उस पर गर्व महसूस कर अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

हमारे नित्य जीवन के कई हिस्सों में वैज्ञानिक योग होता है। जरूरत है वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उसे समझने और परखने की। यही आदत देश की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारेगी भी और उसे आगे भी लाएगी। इस अवसर पर एनआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर ललित अवस्थी व विज्ञान भारती संस्था के प्रोफेसर धीमान सहित अन्य बुद्धिजीवी, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed